HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: तंदरुस्त सेहत के लिए पुलिस कराने लगी योगाभ्यास

Bageshwar: तंदरुस्त सेहत के लिए पुलिस कराने लगी योगाभ्यास

जवानों को फिट रखने के लिए चलाया है कार्यक्रमः एसपी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
‘‘रोगमुक्त जीवन जीने की हो चाहत, नियमित योग करने की डालो आदत’’ थीम करे लेकर अब यहां पुलिस योगाभ्यास करा रही है। जिसका शुभारंभ पुलिए उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने किया। जवानों को रन वाक, पीटी, योग, प्राणायाम, सुक्ष्म व्यायाम के अलावा सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा उन्हें शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।

मंगलवार को पुलिस लाइन पर आयोजित कार्यक्रम में एंटी राइट टियर स्माक गन, रबड़ बुलेट, ग्रिनेट आदि का अभ्यास पुलिस के जवानों ने किया। सीओ ने उनकी समस्याएं सुनी। कहा कि नशे से जवान को दूर रहना है। उचित पौष्टिक आहार लेना है। सकारात्मक सोच रखनी है। योग को नियमित स्थान देना है। उन्होंने जवानों से साफ सुथरी वर्दी पहनने आदि के भी दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। लोगों को भी जागरूक करने को प्रेरित करने के निर्देश दिए। इधर, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि जवानों को फिट रखना है। जिसके तहत यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments