HomeCrimeरुद्रपुर ब्रेकिंग : चारों फरार कोरोना पॉजिटिव कैदियों के फोटो पुलिस ने...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : चारों फरार कोरोना पॉजिटिव कैदियों के फोटो पुलिस ने किए जारी, पुलिस ने लगाया पता कैसे भागे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रुद्रपुर। जिला मुख्यालय स्थित कोविड चिकित्सालय व अस्थाई जेल से फरार चार कैदियों के फोटो पुलिस ने जारी कर दिए हैं। इस बीच छानबीन में जुटी पुलिस को पता चला है कि मेडिकल कालेज स्थित कोविड चिकित्सालय से फरार तीनों कैदी पहले महिला शौचालय में घुसे थे और वहां से पीछे की ओर खुलने वाला रोशनदान तोड़ कर वे फरार हो गए। उधर आनंद गार्डन स्थित अस्थाई जेल से फरार बाइक चोर के भागने की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिल गई है।

इस जेल की सुरक्षा पुलिस और पीएसी के हवाले हैं। जेल परिसर के चारों ओर पीएसी तैनात की गई है जबकि गेट पर पुलिस का तगड़ा पहरा है। ऐसे में अंदर बंद कोरोना पाजिटिव कैदी कैसे इतने सुरक्षाकर्मियों की नजरों से निकल भागा पुलिस अब इस सवाल के हल खंगालने का प्रयास कर रही है। सूत्रों के मुताबिक एक ही दिन में अलग -अलग सुरक्षित स्थानों से चार कैदियों के भागने से पुलिस के उच्च अधिकारी नाराज है। संभवत: इस मामले की गाज किसी न किसी पर अवश्य गिरेगी।

पता चला है कि मेडिकल कालेज स्थित कोविड चिकित्सालय से फरार होने वाले कैदी चिकित्सालय के महिला शौचालय में गए थे। यहां उन्होंने दरवाजे को अंदर से बंद करके पीछे की तरफ का एक रोशनदान तोड़ दिया। जिससे वे भाग निकले।

रुद्रपुर ब्रेकिंग : अब रुद्रपुर अस्थायी जेल से भी हुआ कोरोना पॉजिटिव कैदी फरार, पुलिस की बढी मुश्किल

रुद्रपुर : कोरोना चिकित्सालय से सितारगंज जेल के तीन कोरोना पाजिटिव खूंखार कैदी फरार, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और नेपाल के हैं फरार कैदी

रोजगार के लिए पति महाराष्ट्र गया, ससुर ने अकेली देख बहू के साथ किया दुष्कर्म

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments