HomeUttarakhandAlmoraनेत्रहीन दंपत्ति से बोले कोतवाल, "हम हैं ना, अपने को अकेला न...

नेत्रहीन दंपत्ति से बोले कोतवाल, “हम हैं ना, अपने को अकेला न समझें”

ADVERTISEMENTS

✒️ बीमार नेत्रहीन गायक दंपत्ति की मदद को पुलिस ने बढ़ाए कदम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां धौलछीना में बीमार पड़े एक नेत्रहीन वृद्ध लोक गायक दम्पत्ति के लिए स्थानीय पुलिस आज संकटमोचक की भूमिका में नजर आई। पुलिस ने न केवल बीमार दृष्टिबाधित बुजुर्ग दम्पत्ति का अस्पताल में उपचार कराया, बल्कि उन्हें नए कपड़े और राशन दिलाकर भविष्य में भी परिजनों की तरह ख्याल रखने का भरोसा दिलाया।

पुलिस से मिली मदद तो नेत्रहीन दंपत्ति ने गाया यह गाना

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय ने जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अकेले रहने वाले बुजुर्ग व्यक्तियों का समय-समय पर कुशल क्षेम जानने और उनको किसी प्रकार की समस्या होने पर हरसंभव सहायता प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज थाना धौलछीना पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना धौलछीना क्षेत्रान्तर्गत निवासी कुमाऊनी लोक गायक दम्पत्ति जो काफी वृद्ध है। इन्हें दोनों को आंखो से दिखाई नही देता है तथा चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं। वर्तमान में दोनों बीमार चल रहे है। जिनकी देखरेख के लिए कोई नही है।

नेत्रहीन दंपत्ति के पुलिस बनी संकटमोचक

सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल बुजुर्ग बीमार दम्पत्ति के निवास स्थान पर पहुंचे। दोनों पति-पत्नी को उपचार हेतु सरकारी वाहन में बैठाकर सरकारी अस्पताल धौलछीना लाया गया। जहां दोनों का उपचार कराकर दवाई दिलवाई गयी और इलाज के उपरांत सकुशल उनके घर पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष धौलछीना द्वारा बुजुर्ग दम्पत्ति के जीवन निर्वाह हेतु स्थानीय बाजार से राशन खरीदकर उनको उपलब्ध कराया गया।

बुजुर्ग दम्पत्ति के पास पहनने के लिए पर्याप्त वस्त्र नही थे। जिस पर बाजार से नये कपड़े खरीदकर दिलाये गये और कुछ कपड़े सिलवाने हेतु दिये गये। वृद्ध दम्पत्ति दृष्टि बाधित हैं इसलिये उनके स्वस्थ होने तक थाना धौलछीना पुलिस प्रत्येक दिन सुबह और सायं उनके घर पर जाकर चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उनको दवाई देगी। थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार द्वारा दृष्टि बाधित वृद्ध दम्पत्ति को आश्वासन दिया गया कि स्वयं को अकेला न समझें। थाना धौलछीना पुलिस हर मुश्किल की घड़ी में आपकी सेवा के लिए मौजूद रहेगी तथा उनकी कुशलता लेती रहेगी। वहीं, दृष्टिबाधित बुजुर्ग दम्पत्ति द्वारा बीमार अवस्था में अल्मोड़ा पुलिस की सहायता पाकर अपने खुश मन से आशीर्वाद स्वरुप अल्मोड़ा पुलिस के लिए गाना गाया।

भारतीय सेना के अफसर की पत्नी को हो गया इश्क, फिर क्या हुआ

570 से अधिक ट्रेनें रद्द | Railways Canceled More Than 570 Trains
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments