HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज़ : पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने किया कोतवाली का अर्धवार्षिक...

लालकुआं न्यूज़ : पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने किया कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार शाह ने कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली के मालखाने, हवालात, स्टोर रूम व दस्तावेजों आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों से हाथियार संबंधित जैसे खोलना बांद व उन्हें चलाने की जानकारी ली वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को हथियारों की साफ साफाई रखने के निर्देश दिये।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां आज पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने कोतवाली पहुंच कर कोतवाली का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने मालखाने में रखे हथियारों के रखरखाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में रखे अभिलेखों को भी चेक किया इसके बाद शास्त्रगार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात कंप्यूटर कक्ष के साथ ही कंप्यूटर उपकरण आदि का निरीक्षण किया तथा कोतवाली के मालगृह में मौजूद सरकारी सम्पत्ति एंव शस्त्र आदि भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस आधिकारियों व कर्मचारियों से अस्लाह कारतूस कि जानकारी लेकर उनकी हैडलिंग करवाई गई इसके अलावा उन्होंने मेस में साफ-सफाई व भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने आज अर्धवार्षिक निरीक्षण किया है उन्होंने कहा कि जिसमें कोतवाली में मौजूद बरसों पुरानी बिल्डिंग जो कि जर्जर हालत में हैं जिसके निर्माण हेतु पत्राचार कर पुलिस मुख्यालय भेजने के निर्देश पुलिस अधिकारी को दे दिया है।

इस मौके पर कोतवाल सुधीर कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश कुमार सागर, हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी आजेन्द्र प्रसाद, उप निरीक्षक चंद्रशेखर जोशी, बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी संजय बृजवाल, उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक नीरज सिंघल सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments