HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुलिस दे रही नेक संदेश, नशे से बचाएं अपना गांव...

अल्मोड़ा : पुलिस दे रही नेक संदेश, नशे से बचाएं अपना गांव व प्रदेश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद सिंह मीणा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह शुरू किया गया है। 22 जून से चले इस सप्ताह के तहत पुलिस महकमे टीमें आमजन को ड्रग्स से जुड़े खतरों व दुष्प्रभावों से रूबरू करा रही हैं। अभियान का लक्ष्य लोगों को ड्रग्स के चंगुल से बचाना है।
ड्रग्स अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे इस अभियान के तहत 24 जून को रानीखेत थाने की प्रभारी श्रीमती बसन्ती आर्या द्वारा टीम के साथ थाना क्षेत्र में भ्रमण कर नशे से संबंधित जागरूकता पाॅम्पलेट वितरित करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की गयी। थानाध्यक्ष चौखुटिया अंतर्गत अशोक काण्डपाल ने स्थानीय मेडिकल स्टोर में जाकर नशीली एवं प्रतिबन्धित दवाइयों को बेचने से परहेज करने के लिए निर्देशित किया। इसी प्रकार थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद, थानाध्यक्ष सोमेश्वर रमेश सिंह बोहरा, थाना द्वाराहाट के उ0नि0 गिरीश चन्द्र पन्त, थाना लमगड़ा में उ0नि0 बरखा कन्याल ने अपने क्षेत्र में पीए सिस्टम के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास किया। साथ ही स्वयं जाकर ड्रग्स जागरूकता का संदेश दिया और लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में समझाया। आम लोगों से नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान सहयोग देने की अपील की। पुलिस का यह अभियान 28 जून तक चलेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments