जंगल में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, जांच में जुटी पुलिस
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी। रुद्रपुर हाईवे में स्थित टांडा के जंगल में एक कारोबारी का शव मिला है। मृतक की पहचान जज फार्म निवासी कौशल कुमार सती के रूप में हुई है। वे प्रॉपर्टी डीलर का काम किया करते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हलद्वानी—रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क किनारे डांडा के जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आवश्यक जांच की।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह शव हल्द्वानी के जज फॉर्म निवासी कौशल कुमार सती का है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। कोतवाल राजेश कुमार यादव के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।