HomeBreaking Newsहिमाचल ब्रेकिंग : पुलिस मुख्यालय सील, डीजीपी ने खुद को किया होम...

हिमाचल ब्रेकिंग : पुलिस मुख्यालय सील, डीजीपी ने खुद को किया होम क्वारेंटाइन, यह है पूरा मामला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

शिमला। हिमाचल का पुलिस मुख्यालय सील कर दिया गया है और हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है। खबर यह आ रही है कि कुंडू के डीजीपी बनने के बाद उन्हें बधाई देने के लिए कई लोग पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे,इनमें से एक व्यक्ति दिल्ली से भी आया था, बाद में उसकी कोरोना से मौत हो गई। 
मिल रही जानकारी के अनुसार इनमें दिल्ली से एक जून को आए एक व्यक्ति ने भी कुंडू से पुलिस मुख्यालय में भेंट की। सूत्रों के अनुसार ये मुलाकात सिर्फ दो मिनट की थी और इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया। लेकिन बाद में यही व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला और दो दिन पहले दिल्ली में इसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मृतक के बेटे ने आज ही स्वयं डीजीपी संजय कुंडू को दी । सूचना मिलते ही पुलिस मुख्यालय को सील कर दिया गया है। वहीं डीजीपी संजय कुंडू होम क्वारंटीन हो गए हैं।पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के स्टाफ के साथ 28 लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं। इस समय मुख्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा है। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments