HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking News: पावर ग्रिड व विद्युत सब स्टेशनों पर पुलिस का...

Almora Breaking News: पावर ग्रिड व विद्युत सब स्टेशनों पर पुलिस का पहरा, कल से हड़ताल के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद के पावर ग्रिडों तथा विद्युत सब स्टेशनों पर पुलिस का पहरा बढ़ गया हैं। दरअसल, कल यानी 06 अक्टूबर 2021 से बिजली महकमे के अधिकारियों व कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान है। इसलिए पावर ग्रिडों व सब स्टेशनों की सुरक्षा और कानून व शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों ने आज सब स्टेशनों का ​जायजा लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा राजन सिंह रौतेला व निरीक्षक योगेश उपाध्याय ने अल्मोड़ा व आसपास स्थित विद्युत ग्रिडों व सब स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को इस संबंध में उचित दिशा—निर्देश दिए। उधर, थानाध्यक्ष भतरौजखांन अनीश अहमद ने टीम के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित सब स्टेशन मोहनरी, भिकियासेन, स्याल्दे व देघाट का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटीरत फोर्स को ब्रीफ किया।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस मामले पर गत दिवस जिलाधिकारी वंदना सिंह ने भी संज्ञान लिया और विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर हड़ताल के चलते विद्युता​पूर्ति सुचारू बनी रहे, इसके लिए वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सब स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments