HomeUttarakhandNainitalगरमपानी : पुलिस ने स्कूली छात्राओं-शिक्षिकाओं को दी महिला सुरक्षा की जानकारी

गरमपानी : पुलिस ने स्कूली छात्राओं-शिक्षिकाओं को दी महिला सुरक्षा की जानकारी

ADVERTISEMENTS

✒️ डाउनलोड करवाया गौरा शक्ति एप

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। एचएसआई गोविंदी टम्टा व कांस्टेबल आनंद राणा ने राजकीय उच्चतर माध्यमि​क विद्यालय कूल में जाकर नशा मुक्ति व महिला सुरक्षा को लेकर आवश्यक जानकारी दी। खास तौर पर छात्राओं को गौरा शक्ति एप के बारे में विस्तार से बताया गया।

राजकीय उच्चतर माध्यमि​क विद्यालय कूल

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गौरा शक्ति एप महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से बहुत उपयोगी है। इसकी मदद से महिलाओं को संकट के समय त्वरित मदद मिल सकती है। हर महिला को इस एप को अपने मोबाइल पर जरूर डाउनलोड करना चाहिए, ताकि जरूरत के समय काम आ सके। उन्होंने कहा कि नशाखोरी आज के दौर में एक बड़ी समस्या बन चुकी है। शिक्षक व अभिभावकों को अपने पाल्यों पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही युवा वर्ग को भी इससे दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा-निर्देश पर नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान पूरे जनपद में चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments