अल्मोड़ा। यहां दो अलग-अलग मामलों में गायब हुई दो युवतियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। एक युवती पड़ोसी गांव के युवक के साथ रफूचक्कर हो गई थी जबकि दूसरी को जबरन ट्रक चालक रामपुर उठा ले गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहला मामला लमगड़ा ब्लाक के अंतर्गत का है। एक गांव की युवती अपने पड़ोस के गांव के युवक के साथ गत दिनों रफूचक्कर हो गई थी। लड़की के परिजनों ने आनन-फानन में महिला थाना अल्मोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और तत्परता से छानबीन में जुट गई। सुराग लगाकर पुलिस ने दोनों को हल्द्वानी से पकड़ लिया। जिन्हें यहां लाकर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें परिजनों को सौंप दिया।
दूसरा मामला हवालबाग ब्लाक का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस ब्लाक के एक गांव की युवती अल्मोड़ा से अपने घर जाने के लिए एक ट्रक में बैठी। मगर शातिर ट्रक चालक ने उसके कहने पर भी उसे घर के पास नहीं उतारा बल्कि जबरन उसे अपने साथ रामपुर ले गया। मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर पहुंचने पर युवती ने हो-हल्ला मचाया। जिससे मौके पर पहुंचकर रामपुर पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना अल्मोड़ा पुलिस को दी गई। इसके बाद अल्मोड़ा पुलिस की टीम रामपुर पहुंची। जहां रामपुर पुलिस ने युवती को अल्मोड़ा पुलिस को सौंप दिया और अल्मोड़ा पुलिस उसे ले आई। यहां पहुंचकर कर आगे की कार्रवाई गतिमान है।
अल्मोड़ा: गायब दोनों युवतियां पुलिस ने बरामद की, एक लमगड़ा तो दूसरा हवालबाग ब्लाक का मामला
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

