HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस आरक्षी निलंबित, समय...

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस आरक्षी निलंबित, समय से प्रसारित नही की लड़की को जबरन उठाने जैसे गम्भीर मामले की सूचना

ADVERTISEMENTS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कंट्रोल रूप में नियुक्त एक पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि संबंधित पुलिस कार्मिक ने एक लड़की को जबरन कार में बैठाये जाने की अति आवश्यकीय सूचना को देर से प्रसारित किया, जिससे संबंधित थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान में अनावश्यक देरी हुई

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अपराध के घटित होने की सूचना समय से प्रसारित ना कर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कंट्रोल रूम में नियुक्त आरक्षी कानि. बाबू राम भास्कर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Big Breaking, Uttarakhand : शासन ने कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के किये तबादले

साथ ही एसएसपी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।

जानकारी के अनुसार आज 2 जून बुधवार की प्रातः पुलिस कन्ट्रोल रुम को सूचना प्राप्त हुयी कि स्विफ्ट डिजायर वाहन में सवार 02 लड़के लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास से एक लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गये हैं।

आरोप है कि सूचना के प्राप्त होने के पश्चात कन्ट्रोल रुम में नियुक्त कानि. बाबू राम भास्कर द्वारा न ही समय से उक्त सूचना से सम्बन्धित थानो को अवगत कराया गया और ना ही उक्त सूचना समय से उच्चाधिकारीगणो को दी गयी।

जिससे समबन्धित थाना क्षेत्रो में संधिक्त वाहनो की चैकिंग प्रारम्भ करने में अनावश्यक विलम्ब हुआ। आरक्षी द्वारा अपने कर्तव्यो के दौरान बरती गयी लापरवाही पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल उक्त आरक्षी को निलम्बित किया गया है।

सीबीएसई व आईसीएसई के बाद उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा भी निरस्त, बोले शिक्षा मंत्री ”विद्यार्थियों की सुरक्षा—स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नही…”

उत्तराखंड ब्रेकिंग : व्यापारी हित में बाजार खुलने की दी जा सकती है अनुमति, सरकार कर रही विचार मंथन

उत्तराखंड : कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस आरक्षी निलंबित, समय से प्रसारित नही की लड़की के अपहरण जैसे गम्भीर मामले की सूचना

जिला कारागार के वरिष्ठ सहायक ​की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

एलोपैथिक डॉक्टरों के बाद अब ज्योतिष शास्त्र पर बरसे स्वामी रामदेव, कहा ”बहकाते रहते हैं, इनकी भी है एक लाख करोड़ की इंडस्ट्री”

हल्द्वानी : 500 बेड वाले कोविड अस्पताल का सीएम ने किया शुभारंभ

रोचक ख़बर : यहां शादी वाले घर में नकली दुल्हन की एंट्री से मचा बवाल, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments