अल्मोड़ा। पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 60 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 30 हजार रूपये का संयोजन जमा करवाया गया। इसके अतिरिक्त कोतवाली अल्मोड़ा नन्दन सिंह पुत्र दिवान सिंह निवासी ढूंगाधारा अल्मोड़ा वाहन संख्या- यूके-01ए-4193 बिना कागजात, बिना हेलमेट, सौरभ मेहरा पुत्र रंजीत सिंह निवासी- पाण्डेखोला अल्मोड़ा यूके- 01ए-5940 द्वारा बिना कागजात के वाहन चलाने पर कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं कोतवाली रानीखेत में धीरेन्द्र कुमार पुत्र हरि शंकर निवासी राजपुरा रानीखेत वाहन संख्या यूके-01सीए- 0174 द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाहन सीज किया गया। थाना दन्या में राकेश सिंह गैड़ा पुत्र उमेश सिंह निवासी ग्राम अनोली, ध्याड़ी वाहन संख्या- यूके-04एक्स-2661 द्वारा शराब पीकर कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाहन सीज किया गया है।
पढ़िये, अल्मोड़ा, रानीखेत और दन्या में पुलिस ने क्यों किया 60 वाहन चालकों का चालान !
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Previous article
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

