HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां पुलिस ने पकड़ी 12 लाख की स्मैक, बड़ी...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां पुलिस ने पकड़ी 12 लाख की स्मैक, बड़ी सफलता

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, रुड़की

उत्तराखंड पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है। यहां एक स्मैक तस्कर को 260.27 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 लाख रूपये बताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों पूरे प्रदेश में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जोर—शोर से जारी है। रोजाना किसी न किसी किसी थाना—कोतवाली से अवैध कारोबारियों की गिरफ्तारी हो रही है। इसी क्रम में रुड़की में आज बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है। यहां हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से करीब 12 लाख रुपए की स्मैक पकड़ी गई है। रुड़की में एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने भगवानपुर थाना क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर चेकिंग की। इस दौरान 260.27 ग्राम स्मैक पकड़ी गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 लाख रुपए है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने तत्काल तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम मुकर्रम निवासी सिरचन्दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments