HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: पुलिस ने एक शराब तस्कर धरा, तीन पेटी अंग्रेजी शराब...

Bageshwar News: पुलिस ने एक शराब तस्कर धरा, तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
रीमा पुलिस ने तीन पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा।

रीमा पुलिस शांति और सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी पर थी। इसी दौरान मोहाली क्षेत्र में एक संदिग्ध आल्टो यूके02-6319 खड़ी थी। उसके चालक से पूछताछ की गई और वाहन को चैक किया गया। वाहन में तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पूछताछ में वाहन चालक महेश राम पुत्र रमी राम निवासी स्यांकोट, कमेड़ीदेवी कोई सटीक जवाब नहीं दे पाया। शराब वाहन में ले जाने के उसके पास कोई दस्तावेज भी नहीं थी। पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार किया।

उसके खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि टीम में आरक्षी हेम चंद्र पाठक, नैन राम, पीआरडी जवान गोविंद राम आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments