HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: पुलिस ने 1.482 किलोग्राम चरस के साथ एक धरा, पूछताछ...

Bageshwar Breaking: पुलिस ने 1.482 किलोग्राम चरस के साथ एक धरा, पूछताछ में हाथ लगे अहम सुराग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
पुलिस ने 01 किलो 482 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई हैं।

नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। गड़ियागांव पुल से 50 मीटर आगे एक व्यक्ति आ रहा था। संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की गई। चेकिंग करने पर महेंद्र राम पुत्र गोती राम निवासी सूपी, कपकोट के कब्जे से एक किलो 482 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। आरोपित को पकड़ने वाली पुलिस टीम में पंकज जोशी, जितेंद्र पाल, कमल मेहरा, इमरान खान, बसंत पंत मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे उसकी जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य तस्कर भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि सभी थाने, चाैकियों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। रोज निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments