HomeBreaking Newsइन रईसजादों के नवाबी शौक देख पुलिस भी हैरान ! Thailand से...

इन रईसजादों के नवाबी शौक देख पुलिस भी हैरान ! Thailand से आई call girl की कोरोना से मौत के बाद खुल रहे कई राज, 50 नेता और रईसजादे शक के दायरे में, पढ़िये पूरी ख़बर

ADVERTISEMENTS

नवाबों के शहर के इन रईसजादों के नवाबी शौक देख पुलिस भी हैरान है। इन्हें लाखों रूपये खर्च करके मसाज कराने का ऐसा शौक रहा कि Lockdown में भी नही रूके। यह मामला परत दर परत तब खुल रहा है, जब बीते 3 मई को एक थाइलैंड से आई कॉल गर्ल की कोरोना से मौत हो गई।

Big Breaking : अब एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए RTPCR की ​अनिवार्यता खत्म, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

दरअसल, यह कहानी तब से शुरू होती है, जब अचानक पुलिस को ख़बर मिलती है कि लखनऊ में एक थाईलैंड के Bangkok से आई लड़की की कोरोना से मौत हो गई है। आपको ज्ञात होगा कि सीएनई में गत दिनों प्रमुखता से एक ख़बर प्रकाशित की थी। जिसमें बताया गया था कि रंगीन मिजाज व्यापारी पुत्र के बुलावे पर Bangkok से आई call girl की Corona से मौत हो चुकी है।

बताया जा रहा था कि व्यापारी के बेटे ने call girl की तबियत बिगड़ने पर खुद थाईलैंड एंबेसी को फोन करके इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद एंबेसी ने भारत के विदेश मंत्रालय की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।

Big Breaking : टिहरी जिले के देवप्रयाग में बादल फटा, शांद नदी ने धारण किया रौद्र रूप

इधर मामले की जांच में जुटे डीसीपी ने खुलासा करते हुए बताया कि लड़की की तबीयत 23 अप्रैल को बिगड़गी शुरू हुई। इसके बाद 28 अप्रैल को उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से 3 मई को कोरोना से उसकी मौत हो गई।

Breaking : देश में राहत, पर बेहाल उत्तराखंड : आज मिले 7 हजार 120 नए संक्रमित, 118 की मौत

अब लखनऊ पुलिस की जांच में तमाम खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में अबतक पता चला है कि महिला तीन साल से Lucknow आ रही थी। पुलिस ने मामले में अब तक 50 से ज्यादा मोबाइल नबंरों को ट्रेस कर लिया है।

अहम जानकारी यह भी हाथ लगी है कि महिला शहर के एक बड़े स्पा सेंटर में काम करती थी। सूत्रों की माने तो लॉकडाउन में भी लखनऊ के बड़े नेता और कारोबारी मसाज कराते थे।

सूत्र बता रहे हैं कि इसमें कई बेहद रसूखदार लोगों के नाम सामने आने से पुलिस भी हैरान है और जांच में काफी बारीक पहलुओं को देख रही है।

जांच टीम की अध्यक्षता कर रहे डीसीपी संजीव सुमन ने बताया कि थाईलैंड से आई महिला एजेंट के जरिए 2019 में लखनऊ आई थी। इसके बाद वो सलमान के संपर्क में आई।

Breaking News : अल्मोड़ा में फिर कोरोना विस्फोट, 341 नए लोग संक्रमित, 06 की मौत, लोकल में 85 केस

सलमान एक स्पा सेंटर में मैनेजर है। वहीं महिला हुसैनगंज के होटल गोल्डन ट्यूलिप के पास एक कमरे में किराए पर रहती थी।

अलबत्ता पुलिस ने अभी तक किसी के नाम का खुलासा नही किया है। एक बड़े नेता पुत्र के इस लड़की से कनेक्शन के मामले में भी पुलिस मौन साधे है।

Latest News : शुभ संकेत पर चिंता खत्म नही : स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट, कहा ”वैक्सीनेश व लॉकडाउन का दिख रहा असर, कई राज्यों में घटे केस, वहीं कई राज्यों में बढ़ रहे”

उत्तराखंड : आर्थिक तंगी झेल रहे होटल कर्मी ने पत्नी का गला रेत, खुद भी कर लिया था Suicide, महिला ने मौत से पहले भाई को किया था फोन, पढ़िये पूरी ख़बर

Viral truth : तो क्या नाक में नींबू डालने से खत्म हो जायेगा कोरोना ! जानिये हकीकत…

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments