HomeBreaking News02 नाबालिग लड़कियों के अपहरण की ​साजिश फेल, Kidnapper Arrested

02 नाबालिग लड़कियों के अपहरण की ​साजिश फेल, Kidnapper Arrested

ADVERTISEMENTS

सीएनई देहरादून

Kidnapper arrested, the conspiracy to kidnap 02 minor girls failed

यहां दो नाबालिग बच्चियों के अपहरण की साजिश पुलिस ने फेल कर दी है। किडनैपर ने बच्चिों का अपहरण कर बिहार ले जाने की पूरी साजिश रची थी, लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज मामला ऋषिकेश के कोतवाली डोईवाला क्षेत्र का है। जहां एक व्यक्ति ने तप्पड़ चौकी में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 और 10 वर्षीय बेटियों को कोई व्यक्ति अपने साथ ले गया है। मामला संगीन था अतएव पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ और पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों में दबिशें देनी शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस ने ऋषिकेश के श्यामपुर फाटक के पास ​बाइक सवार एक व्यक्ति राजकुमार 35 साल पुत्र काशी महतो को धर दबोचा और दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया। डोईवाला कोतवाल मनोज मेनवाल ने बताया कि आरोपी महमूदपुर, गोपालगंज बिहार का रहने वाला है, जबकि हाल निवासी शीशम झाड़ी, मुनी की रेती, ऋषिकेश का है।

ऐसी साजिश रची थी अपहरणकर्ता ने

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी राजकुमार बिहार से कुछ दिन पहले ही काम की तलाश में उत्तराखंड आया था और वर्तमान में मुनी की रेती में किराए के मकान पर रह रहा था। वह काम की तलाश में था, लेकिन उसे कुछ ढंग का काम नहीं मिल पा रहा था। ​इस दौरान उसके दिमाग में आया कि यदि वह किसी का अपहरण कर ले तो शार्टकट में पैसा कमा सकता है। इस दौरान जब वह इसी उधेड़बुन में डोईवाला से वापस मुनी की रेती की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसे दो बच्चियां दिखाई दी। यहीं उसने तय कर लिया कि इन बच्चियों का अपहरण कर वह उन्हें बिहार ले जायेगा। फिर इनको बेच कर अच्छे पैसे कमा लेगा। इस इरादे से वह पहले बच्चियों के पास गया और उन्हें बहलाने—फुसलाने का प्रयास करने लगा, लेकिन बच्चियां उसके साथ चलने को तैयार नहीं हुईं। तब उसने उन्हें डराया—धमकाया। बच्चियां डर गईं और उसके साथ चल दीं। उसका प्लान बच्चियों को मुनी की रेती में अपने किराए के मकान में रखने और बाद में बिहार ले जाने का था। वह ऐसा कर पाता, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसकी प्लानिंग फेल करते हुए उसे श्यामपुर फाटक के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments