सीएनई सहयोगी, पनुवानौला
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पिलख्वाल को प्रदेश की टीम में जगह मिलने पर जागेश्वर विधानसभा के कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। श्री पिलख्वाल पूर्व मे मंडल कार्यकारिणी फिर जिला कार्यकारिणी तथा भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष, दो बार जिला अध्यक्ष भाजपा का दायित्व भी निर्वहन कर चुके हैं। उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए उन्हें प्रदेश की टीम मे काम करने का मौका मिला है। कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। जिसमें मंडल अध्यक्ष जागेश्वर प्रकाश भट्ट, दन्या मंडल के अध्यक्ष गोपाल बिष्ट, लमगड़ा मंडल के अध्यक्ष संजय डालाकोटी, श्याम नारायण पाण्डेय, कुन्दन नगरकोटी, खीम बिष्ट, तारा बजेठा, हरीश बिष्ट, दिनेश गैडा, रवी बनौला, पूरन उपाध्याय, राजन जोशी, मदन सिंह, हेमंत शाह, बलवंत गैड़ा, रूप सिंह, नरेंद्र बिष्ट, नंदन नेगी, सुरेश भट्ट सहित कई कार्यकर्ताओ ने खुशी व्यक्त की।
पिलख्वाल के भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने पर हर्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

