HomeUttarakhandAlmoraअपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने का प्रयास करें खिलाड़ी :...

अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने का प्रयास करें खिलाड़ी : प्रेमा बिष्ट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता (प्राथमिक) लमगड़ा का शुभारम्भ

👉 विभिन्न खेलों के हुए रोचक मुकाबले, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विकास खंड लमगड़ा के ठाट खेल मैदान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता (प्राथमिक) का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारम्भ हुआ। पहले दिन दौड़, लंबी कूद, कबड्डी खो-खो, हिंदी—अंग्रेजी सुलेख आदि की प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा के प्रतिनिधि के रूप में ज्येष्ठ प्रमुख दीवान सिंह बोरा ने शिरकत की। खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा सुश्री प्रेमा बिष्ट ने खिलाड़ियों से अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसे प्राप्त करने का आह्वान किया। कहा कि खेल भावना के साथ भागीदारी कर खेल की गरिमा एवम अनुशासन को बनाए रखें। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की ।

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता (प्राथमिक) लमगड़ा

विकास खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा प्रेमा बिष्ट की अध्यक्षता में प्रथम दिन प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा के प्रतिनिधि के रूप में ज्येष्ठ प्रमुख श्री दीवान सिंह बोरा, विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य ढैली नीमा ढैला, ग्राम प्रधान ढैली ललिता ढैला तथा डॉ. देवेंद्र सिंह मनराल चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा थे।

सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना के साथ अतिथियों व खेल प्रभारियों आदि को बैज अलंकृत किये गए। खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रेमा बिष्ट द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने खेल प्रतिभागियों से कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसे प्राप्त करने का प्रयास करें। विशिष्ट अतिथि नीमा ढैला, ललिता ढैला, एवम ब्लॉक संकुल समन्वयक राजेंद्र सिंह मनराल द्वारा भी बच्चों को संबोधित किया गया।

इस प्रतियोगिता में लगभग 160 छात्र—छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। 50 मीटर , 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो एवम हिंदी—अंग्रेजी सुलेख एवम मानचित्र आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम —

बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सर्वोदय पब्लिक स्कूल शहरफाटक के विजय फर्तियाल, बालिका वर्ग में करिश्मा आर्या राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोना नवीन, 200 मीटर दौड़ में ग्लोरियस पब्लिक स्कूल शहरफाटक की भारती पांडे, 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनरियाकोट के सुधीर चंद्र, बालिका वर्ग मे राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौलीमहर की किरन रावत प्रथम स्थान पर रहे तथा लंबी कूद आदर्श विद्यालय खांकर के नीरज प्रथम स्थान पर रहे।

कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह मिराल व संजीव जोशी ने किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने मे ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक देवेन्द्र कुमार टम्टा, जिला क्रीड़ा समन्वयक दीपक साही, सह समन्वयक श्रीमती पूनम पंत, ब्लॉक संकुल समन्वयक राजेंद्र सिंह मनराल, कार्यक्रम संयोजक दिगपाल राम, सह ब्लॉक संकुल समन्वयक संजय जोशी, एवं जीत सिंह रावत उमा भट्ट, गोपाल सिंह चौहान, गजेंद्र गोस्वामी, नमिता वर्मा, निधि डांगी, त्रिलोक सिंह, ललिता जोशी, ज्योति पंत, कुंदन सिंह गैड़ा, संजय वर्मा, सुंदर सिंह फर्त्याल, भानु जोशी, देवेंद्र टम्टा, उमेश जोशी, संजय बिष्ट, जया हरकोटिया आदि ने सहयोग दिया इस कार्यक्रम मे विकास खंड लमगड़ा के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक संकुल समन्वयक, भोजन माताएं व अभिभावक उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी डा. महेंद्र सिंह मिराल द्वारा उक्त जानकारी दी गयी है।

बागेश्वर: खिलाड़ी खेल भावना से ही मैदान में उतरें—तिवारी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments