HomeBreaking Newsलोकल उत्पादों के स्टॉलों से गुलजार होंगे रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म, उठाएं...

लोकल उत्पादों के स्टॉलों से गुलजार होंगे रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म, उठाएं लाभ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बरेली

Stalls of local products will be set up in the platform of railway stations

उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के चयनित रेलवे स्टेशनों पर अब बहुत जल्द लोकल उत्पादों के स्टॉल लगेंगे। जिनसे जहां स्थानीय उत्पादकों को व्यावसायिक लाभ मिलेगा, वहीं उपभोक्ताओं को भी मुनाफिक दामों पर बेहतरी प्रोडेक्ट खरीदना का अवसर मिलेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल, बरेली की ओर से जारी विज्ञ​प्ति में बताया गया है कि बजट 2022-23 में की गई उद्घोषणा के अनुरूप लोकल (स्थानीय) कारीगरों, शिल्पकारों, कुम्हारों, बुनकरों एवं जन-जातियों के बेहतर जीविकोपार्जन एवं कल्याण हेतु रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर लोकल उत्पादों के मार्केटिंग हेतु स्टॉल निर्धारित स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके निमित्त इज्जतनगर मंडल पर 15 स्टेशन चिन्हित किए गए हैं। जिनमें काठगोदाम में कौसानी शाॅल, कन्नौज में इत्र, फर्रुखाबाद में नमकीन, बरेली सिटी में सुर्मा, इज्जतनगर में जरीदोजी के कपड़े, काशीपुर व रामनगर में बाल मिठाई, मथुरा छावनी में पेड़ा व दुग्ध उत्पाद, हाथरस सिटी में हींग, घटपुरी में गुजिया एवं दुग्ध उत्पाद, खटीमा व पीलीभीत में बांसुरी व बेत का सामान, बिजौरिया में गुड़ व गन्ने से बने उत्पाद, पंतनगर में पौधों के बीज एवं सोया उत्पाद तथा बदायूँ में पेड़ा का ‘एक स्टेशन- एक उत्पाद’ योजना के तहत स्टाल लगाये जायेंगे।

ज्ञात रहे कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के यात्री प्रतीक्षालय हाल में ‘कौसानी शॉल’ के प्रदर्शन हेतु एक स्टाल 9 से 23 अप्रैल, 2022 तक लगाया जा चुका है। चयनित स्टेशनों पर इस तरह के स्टॉल लगाये जाने से स्थानीय हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों का उत्साहवर्द्धन होगा। साथ ही स्थानीय उत्पादों हेतु विपणन को एक नई दिशा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments