HomeBreaking NewsBig News : कोरोना मरीजों को अब नही दी जायेगी Plasma therapy,...

Big News : कोरोना मरीजों को अब नही दी जायेगी Plasma therapy, WHO ने बहुत पहले ही कर दिया था आगाह, जानिये क्या है अब नई Guidelines…

ADVERTISEMENTS

जैसा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पूर्व में ही बता दिया था कि प्लाजमा थिरैपी कोरोना मरीजों के लिए उपयोगी नही है। अब देश में भी इस पर रोक लगा दी गई है। बकायदा आईसीएमआर और एम्स ने कोविड मरीजों के इलाज के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी है।

देश में कोरोना की पहली लहर से ही Plasma therapy मरीजों को देनी शुरू कर दी गई थी। हलांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही इसको लेकर आगाह किया था कि इससे कोई फायदा नही है।

ICMR ने प्लाज्मा थेरेपी ने बताया कि कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी के उपयोग को प्रबंधन दिशा-निर्देश से हटा दिया गया है।

ICMR की नई Guidelines में Covid Patients के इलाज को तीन भागों में बांटा गया है

— इसमें हल्के लक्षण वाले मरीज, मध्यम लक्षण वाले और गंभीर लक्षण वाले मरीज शामिल हैं।

— हल्के लक्षण वाले मरीजों को होम isolation में रहने का निर्देश दिया गया है, जबकि मध्यम और Severe infection वाले मरीजों को क्रमश: Covid Ward में भर्ती और ICU में भर्ती करने के लिए कहा गया है।

ज्ञात रहे कि Plasma therapy को गाइडलाइन से हटाने संबंधी विमर्श ऐसे समय हुआ है जब कुछ डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार K. Vijayaraghavan को पत्र लिखकर देश में कोविड-19 के उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी के Irrational and unscientific उपयोग को लेकर आगाह किया था। पत्र आईसीएमआर प्रमुख बलराम भार्गव और एम्स के निदेशक Randeep Guleria को भी भेजा गया था।

उत्तराखंड : ब्रह्म मुहूर्त में खुले विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट, मुख्यमंत्री का जनता से अनुरोध वर्चुअली करें दर्शन

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से निधन

अपडेट ट्रक हादसा : मृतक की हुई पहचान, ट्रक सवार एक अन्य की तलाश, हल्द्वानी से थल के लिए निकला था यह ट्रक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments