अल्मोड़ा। प्रसिद्ध गैराड़ गोलू देवता मंदिर के निकट वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा की मौजूदगी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मौजूद लोगों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया और उनकी हिफाजत का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रदीप मेहता, वन दरोगा मनोज बिष्ट, सरपंच एवं कांग्रेस महामंत्री दिनेश पिल्खवाल, वन रक्षक रोशन कुमार, किशोर कुमार,, महेश देव़ड़ी, भीम राम सहित कई क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।