HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: चिल्ड्रन पार्क में रोपे गए औषधीय प्रजाति के पौधे, पालिकाध्यक्ष...

Almora News: चिल्ड्रन पार्क में रोपे गए औषधीय प्रजाति के पौधे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में हुआ पौधारोपण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां एनटीडी स्थित चिल्ड्रन पार्क में आज नगर पालिका अल्मोड़ा के तत्वावधान में औषधीय प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस पौधारोपण का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने किया। इस मौके पर तिमूर, तेजपत्ता, अश्वगंधा, गिलोय व सतावर आदि के पौधे रोपे गए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि इन पौधों की देखभाल भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये औषधीय प्रजाति के पौधे बहुपयोगी हैं, जो आने वाले समय में तरह—तरह की बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए उपयोग में आएंगे। साथ ही नई पीढ़ी के बच्चों को इनके बारे में जानकारी मिल सकेगी। पौधारोपण कार्यक्रम में सभासद राजेंद्र तिवारी, सौरभ वर्मा, हेम तिवारी, वरिष्ठ नागरिक प्रताप सिंह सत्याल, अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, बसंत बल्लभ पांडे, रूप सिंह, हरीश चंद्र, आशा देवी, सरस्वती देवी, दीपक कुमार, मनोज सिंह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments