अल्मोड़ा। हिन्दू जागरण मंच अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं द्वारा सोबन सिंह जीना की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम यहां सोबन सिंह जीना परिसर पर उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर स्व. जीना का पुण्य स्मरण किया। उसके बाद होली डे होम में जाकर पौधारोपण किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान की प्रबंधक शीला शाह के संरक्षण में किया गया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने पांडे खोला पार्क में फलदार पौधे रोप कर सोबान सिंह जीना को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, जिला अध्यक्ष अभय शाह, वीरांगना वाहिनी जिला अध्यक्षा विद्या लटवाल, वीरांगना महामंत्री बिंदु भंडारी, युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष अमन नज्जौन, जिला उपाध्यक्ष अभय उप्रेती, विकास कनौजिया, वीरांगना नगर अध्यक्ष आरती गुप्ता, ममता गुप्ता, शशि गुप्ता व होलीडेहोम की मैनेजर शीला शाह आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।