HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : नेपाल में विमान लापता, 04 भारतीय सहित कुल 22...

बिग ब्रेकिंग : नेपाल में विमान लापता, 04 भारतीय सहित कुल 22 यात्री थे सवार

ADVERTISEMENTS

⏩ जोमसोम के लिए भरी थी उड़ान, लो​कप्रिय मार्ग

⏩ मुक्तिनाथ मंदिर के दर्शन हेतु जाते रहते हैं भारतीय

काठमांडू, ANI Report

चार भारतीय व तीन जापानी नागरिकों समेत कुल 22 लोगों को लेकर रविवार की सुबह पोखरा से जोमसोम के लिए रवाना हुआ एक विमान अचानक लापता हो गया है। माउंट धौलागिरी पहुंचने के बाद से इस विमान से संपर्क नहीं हो पा रहा है। नेपाली सेना के हेलीकाफ्टर सर्च आपरेशन में जुट गये हैं।

एएनई में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार यह लापता विमान नेपाल में तारा एयर (Nepal Tara Air) का है। इस विमान से एटीएस का संपर्क टूट गया है। इस विमान ने आज सुबह उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि तारा एयर के double engine aircraft ने आज सुबह पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। अंतिम बार विमान से सुबह 9.55 पर संपर्क में थे। इसके बाद से एयर ट्रेफिक कंट्रोल से इसका संपर्क नहीं हो पा रहा है।

बताया जा रहा है​ कि यह विमान केवल 15 मिनट की उड़ान पर था और इसमें 22 यात्री सवार हैं। यह उल्लेखनीय है कि तारा एयर कंपनी मुख्य रूप से Twin Otter Planes Made in Canada को उड़ाता है।

नेपाली मीडिया ने स्पष्ट किया है कि इस लापता हुए विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी तथा शेष नेपाली नागरिक थे। इसमें चालक दल सहित कुल 22 यात्री हैं।

ज्ञात रहे कि यह विमान जोमसोम जा रहा था। भारत की तमाम पर्यटन संस्थाएं अकसर नेपाल में जाकर जोमसोम की यात्रा करती हैं। यह विदेशी पर्वतारोहियों के लिए एक लोकप्रिय मार्ग है जो पर्वतीय इलाकों पर ट्रेकिंग करते हैं। यहां जाने वालों में काफी संख्या में भारतीय तीर्थयात्री भी होते हैं, जो मुक्तिनाथ मंदिर के दर्शन हेतु जाया करते हैं।

बताया जा रहा है कि फिलहाल सेना का हेलीकाप्टर सर्च आपरेशन में लगा हुआ है, लेकिन विमान का कुछ पता नहीं चला है। नेपाल के Home Ministry Spokesperson Fadindra Mani Pokharel
के अनुसार मंत्रालय ने लापता विमान की तलाश के लिए मस्टैंग और पोखरा से दो निजी हेलीकाप्टर भी सर्च में लगा दिये हैं। यह विमान मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था और फिर उसे माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया था। तब से इससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 06 की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments