HomeBreaking Newsपिथौरागढ़ के वरिष्ठ पत्रकार डा. दीपक उप्रेती का निधन

पिथौरागढ़ के वरिष्ठ पत्रकार डा. दीपक उप्रेती का निधन

ADVERTISEMENTS

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में जिले के वरिष्ठ पत्रकार डा.दीपक उप्रेती अब हमारे बीच नहीं रहे। कोरोना संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया। डा. उप्रेती को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, उन्हें बेंटिलेटर में रखा गया था, आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
डा. उप्रेती लंबे समय से पिथौरागढ़ में अमर उजाला के प्रभारी रहे। यहां से उनकी सेवा निवृत्ति हो गई थी। कुमाउं की खड़ी होली पर उन्होंने शोध प्रबंध लिखा था, जिस पर उन्हें डाक्टरेड उपाधि मिली थी। वे मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के थल-मुवानी क्षेत्र के विनायक गांव के रहने वाले थे। रिटायरमेंट के बाद वह पिथौरागढ़ में ही किराये के मकान में रह रहे थे और कुछ अखबारों से जुड गए थे। कुछ दिन पहले उन्हें बुखार की शिकायत हुई और जांच करने पर कोरोना पाजिटिव पाए गए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments