उत्तराखंड ब्रेकिंग : देहरादून पढ़ाई करने आए पिथौरागढ़ के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
हल्द्वानी : कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, उसमें सोया था परिवार
सांकेतिक फोटो

देहरादून। पिथौरागढ़ से देहरादून मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गए छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ताजा खबरों के लिए जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से Click Now


ADVERTISEMENTS

छात्र के मकान मालिक (प्रेमनगर क्षेत्र निवासी हर्षवीर सिंह मेहता) ने आज (बुधवार) सुबह लगभग 9:30 मिनट पर थाने में सूचना दी कि उनके मकान में रहने वाले एक युवक ने अपने बैग के फीते से पंखे से लटककर फांसी लगा ली। सूचना पर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से सबूत जुटाए।

11 साल की तमन्ना ने बस की खिड़की से उल्टी के लिए निकाला सिर, ट्रक की टक्कर से धड़ से अलग हुआ सिर

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का नाम दीपक सिंह पुत्र हयात सिंह (23 वर्ष) मूल निवासी अरोडी थाना बेरीनाग जनपद पिथौरागढ है।

ADVERTISEMENTS