HomeUttarakhandAlmoraपुरुष वर्ग में पिथौरागढ़ और महिला वर्ग में अल्मोड़ा विजेता

पुरुष वर्ग में पिथौरागढ़ और महिला वर्ग में अल्मोड़ा विजेता

ADVERTISEMENTS

👉 सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की टेबल टेनिस प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) का आयोजन आज अल्मोड़ा में हुआ। पुरुष वर्ग में एलएसएम परिसर पिथौरागढ़ तथा महिला वर्ग में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा विजेता रहा। वहीं जिज्ञाषा बिष्ट चैंपियन रही।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एलएसएम परिसर पिथौरागढ़ विजेता और लोहाघाट कालेज उपविजेता रहा जबकि महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा विजेता व एलएसएम परिसर पिथौरागढ़ उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल के साथ ही विश्वविद्यालय कीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान, टेबल टेनिस कोच हरेंद्र प्रसाद, हरीश गोस्वामी, प्रदीप बनकोटी, सचिन बोरा, चंदन मेहरा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments