HomeUttarakhandPithoragarhदुःखद खबर : मां की पीठ से बच्ची को ले गया तेंदुआ,...

दुःखद खबर : मां की पीठ से बच्ची को ले गया तेंदुआ, मिला क्षत-विक्षत शव

पिथौरागढ़| उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां पिथौरागढ़ से दस किमी दूर चचरेत गांव में तेंदुआ मां की पीठ पर चढ़ी चार साल की बच्ची को घर के दरवाजे से उठाकर ले गया। घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बच्ची का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। घटना शनिवार देर शाम सवा सात बजे के करीब की है। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के चचरेत ग्राम पंचायत के जोग्यूड़ा सुनधारा निवासी पान सिंह महरा की चार साल की बेटी भारती अपनी मां की पीठ पर थी। मां बच्ची को लेकर आंगन से घर के अंदर जाने के लिए दरवाजे पर पहुंची इसी दौरान घर से बाहर घात लगाया तेंदुआ मां की पीठ से चिपकी बालिका पर झपट पड़ा। यह देखकर मां चिल्लाई लेकिन तेंदुआ मासूम बच्ची को उठा ले गया।

हो हल्ला होते ही स्वजनों सहित ग्रामीण तेंदुए के पीछे भागे लेकिन पल भर में ही वह अंधेरे में लापता हो गया। ग्रामीण लाठी, डंडे लेकर शोर मचाते हुए जिस ओर तेंदुआ गया उसी तरफ गए तो लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर बच्ची का क्षत विक्षत शव मिला है।

तेंदुए ने बछड़े का भी किया था शिकार

ग्रामीणों ने हादेस की सूचना वन विभाग और प्रशासन को दी । सूचना मिलते ही वन कर्मी और राजस्व टीम गांव पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका का पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी दो बेटियां हैं, मृतका भारती छोटी बेटी है। तेंदुए ने एक सप्ताह पूर्व गांव में दो बछड़े भी मारे थे। तेंदुआ गांव के आसपास ही मंडरा रहा है।

हल्द्वानी : भारी बारिश और छुट्टी भी नहीं रोक पाई कमिश्नर रावत के जनता दरबार को

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments