HomeAccidentपिथौरागढ़ ब्रेकिंग : मुनिस्यारी के टांगा गांव में चार मकानों के मलबे...

पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : मुनिस्यारी के टांगा गांव में चार मकानों के मलबे में 11 दबे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पिथौरागढ़ । मुनस्यारी में अतिवृष्टि ने व्यापक नुकसान पहुंचाया है। टांगा गांव में चार मकानों में मलबा घुस जाने से 11 लोग मलबे में दब गए हैं, एक घायल हुआ है। गौला पत्थरकोट में मकान में मलबा घुस जाने से तीन की मौत हो गई है। चार लोग घायल हैं। क्षेत्र में आफत की बारिश के बाद सभी संपर्क मार्ग बंद हैं। सीमांत मुनस्यारी व बंगापानी क्षेत्र के लोगों के लिए रविवार की रात सोमवार की सुबह आसमान से बादल मुसीबत बनकर बरसे। भारी बारिश के बीच पत्थरकोट में पेड़ के साथ आये मलबे के शेर सिंह के मकान में घुसने से उनकी पत्नी व दो पुत्री ममता व गीता की मौत हो गई।

इस हादसे में डिगर सिंह,रूकमणी देवी,डिला देवी प्रियंका देवी घायल हुए हैं। उनको मदकोट की पुलिस की टीम और ग्रामीण मदकोट अस्पताल ले जा रहे हैं। बंद रास्तों के कारण घायलों को अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन गया है। इधर डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आपदा राहत टीम को मौके पर भेजा है। वे स्वयं भी प्रभावित क्षेत्र के हालात का निरीक्षण करने रवाना हो गए हैं। प्रभावित पत्थरकोट के परिवारों को वहीं एक प्राथमिक स्कूल में रखा गया है।

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments