HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: एंबुलेंस पर गिरा चीड़ का पेड़, बड़ा हादसा टला

बागेश्वर: एंबुलेंस पर गिरा चीड़ का पेड़, बड़ा हादसा टला

ADVERTISEMENTS

✍️ बागेश्वर-ताकुला मोटरमार्ग के चौड़ीकरण कार्य पड़ने लगा भारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बागेश्वर-ताकुला मोटरमार्ग चौड़ीकरण के लिए पेड़ कट रहे हैं। वर्षा होने से भूस्खलन से पेड़ गिरने लगे हैं। इसी क्रम में आज एक चीड़ का पेड़ एंबुलेंस पर गिर गया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि अन्य प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों में वन निगम के विरुद्ध आक्रोश है। उन्होंने सड़क को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ताकुला मोटर मार्ग पर चीड़ के पेड़ों का कटान चल रहा है। वह जानलेवा बनने लगा है। वर्षा के कारण अन्य पेड़ भी गिरने लगे हैं। सड़क के दोनों तरफ गिल्टे रख दिए गए हैं। सड़क पर लकड़ी के छिलके बिछ गए हैं। जिसमें दुपहिया वाहन भी रपटने लगे हैं। वाहन दुर्घटना का भय बना हुआ है। स्थानीय निवासी नवीन जोशी ने बताया कि बिना रोक-टोक वाहनों की आवाजाही हो रही है। लापरवाही के कारण एंबुलेंस के ऊपर पेड़ गिर गया। हालांकि एंबुलेंस में उस समय चालक के अलावा अन्य कोई नहीं था। जिससे बड़ी घटना टल गई। स्थानीय प्रकाश पांडे, पूरन चंद्र, लोकमणि पांडे, ईश्वर दत्त आदि ने कहा कि वह लंबे समय से सड़क दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन विभागों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि विभाग को बड़ी घटना का इंतजार है। वर्षा के कारण भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments