HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : लमगड़ा के गांवों के दौरे पर पहुंचे पिलख्वाल, पूछे...

Almora News : लमगड़ा के गांवों के दौरे पर पहुंचे पिलख्वाल, पूछे हाल—समाचार, सेवा ही संगठन अभियान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल का सेवा ही संगठन अभियान के तहत गांव—गांव जनसपंर्क जारी है। उन्होंने आज लमगड़ा विकासखंड के ग्राम पलना व खेर्दा का दौरा करके जन समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किये।

पूर्व मंत्री ने लोगों से कहा कि कोरोना को लेकर आवश्यक सावधानी बरतें और मास्क व दो गज की दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब बहुत कम हो चुका है, लेकिन अभी कोरोना खत्म नही हुआ है। अतएव किसी भी हालत में सावधानी नही छोड़े।

इस दौरान पूर्व मंत्री ने स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा दिये जा रहे खाद्यान्न के संबंध मे भी जानकारी प्राप्त की। जिस पर लोगों का संतोषजनक जवाब था। इस मौके पर अनूप सिंह बिष्ट, संरपच गोपाल सिंह बिष्ट, राकेश भण्डारी, अशोक जोशी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख पूरन सिंह मेहता, गोपाल मेहता, हरीश मेहता, पवन सिंह, जगदीश सतवाल, प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान महेश सिंह बिष्ट, पूरन सिंह सतवाल, देवेन्द्र सत्यपाल, दीपक पोखरिया, आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments