HomeAccidentखैरना बाजार में अल्मोड़ा के पिकअप चालक ने की ऐसी हरकत, गिरफ्तार

खैरना बाजार में अल्मोड़ा के पिकअप चालक ने की ऐसी हरकत, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

Almora Pickup driver arrested
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

खैरना बाजार में अल्मोड़ा के एक सिरफिरे पिकअप चालक ने आतंक मचा दिया। शराब के नशे में यह चालक तेज गति से आया और दो वाहनों को टक्कर मार फरार हो गया। खैरना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस चालक को धर दबोचा और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को खैरना बाजार में चालक राजेंद्र सिंह सिजवाली पुत्र दीवान सिंह सिजवाली उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम कपकोट, डाबरी लमगड़ा, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा द्वारा वाहन पिकअप संख्या UK 04 CA 6522 को तेजी व लापरवाही से नशे में धुत होकर चलाया जा रहा था।

शराब के नशे में तेज गति से पिकअप चलाते हुए इसने बाजार में दो वाहनों में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी एसआई दिलीप कुमार द्वारा उक्त वाहन चालक की तलाश कर दबोच लिया गया। पिकअप चालक के खिलाफ धारा 184/185/ 202 एमबी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से पिकअप चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में एसआई दिलीप कुमार (चौकी प्रभारी खैरना), कांस्टेबल प्रयाग जोशी व कांस्टेबल जगदीश धामी शामिल थे।

Click 👉 शराबी केमू बस चालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments