HomeAccidentAccident : खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत

Accident : खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत

ADVERTISEMENTS

Accident In Vikasnagar | विकासनगर से परचून का सामान लेकर त्यूणी की ओर जा रहा पिकअप वाहन जामुवा के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। लोडर वाहन के खाई में पलटने से हजारों का सामान नष्ट हो गया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह विकासनगर बाजार से परचून का सामान लेकर त्यूणी जा रहा पिकअप वाहन हरिपुर-क्वानू-मीनस मार्ग पर जामुवा के पास अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ मीटर नीचे खाई में पलट गया। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना के तुंरत बाद नायब तहसीलदार चकराता केशवदत्त जोशी, कानूनगो राजेंद्र लाल व क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक रोशन लाल शर्मा एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से संयुक्त रेस्क्यू कर चालक के शव को विकट खाई से किसी तरह बाहर निकाला।

नायब तहसीलदार जोशी ने कहा सड़क दुर्घटना में मृतक चालक की पहचान रियासत अली (45) पुत्र अलीहसन निवासी कलियर शरीफ रुड़की हरिद्वार के रूप में हुई। लोडर वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। नायब तहसीलदार ने दुर्घटना की स्पेशल जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को प्रेषित की है।

पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगा रही है। पुलिस ने विकासनगर की मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई होने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments