HomeAccidentपिथौरागढ़ अपडेट : सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, पांच घायल

पिथौरागढ़ अपडेट : सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, पांच घायल

ADVERTISEMENTS

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार को तड़के हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हो गये हैं।

पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, पांच घायल

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पिथौरागढ़ आपताकालीन केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन संख्या यूपी 21 सीएन 6767 मंगलवार तड़के पिथौरागढ़ से चंपावत की ओर जा रहा था। वाहन में सात लोग सवार थे। इग्यार देवी हंसेश्वर मंदिर के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है कि वाहन डिवाइडर से टकराकर पल पलटा। जिससे वाहन में सवार लोग वाहन से छिटकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गए। जिससे वाहन में सवार सभी सात लोग घायल हो गये।

सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) व पिथौरागढ़ कोतवाली के साथ ही ऐंचोली चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल कर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से उप्र के दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

मृतकों की पहचान

हादसे में 27 वर्षीय सुभान पुत्र दुलारी निवासी ग्राम बछेड़ी भोजपुर और रब्बीन पुत्र इसलाम निवासी लालपुल मुरादाबाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मुनासिब निवासी खरंजा, फतेहपुर, मुरादाबाद व नाजिम निवासी अलाहदापुर, अलीगढ़, उप्र को हल्द्वानी उपचार के लिये भेजा गया है। मामूली रूप से घायल अन्य लोगों का पिथौरागढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है।

कानपुर हिंसा मामले में 38 गिरफ्तार, शहर में चस्पा किये गए दंगाइयों के पोस्टर

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments