सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जिले के राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र जालली अंतर्गत निर्माण सामग्री उतारते वक्त एक पिकप सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में गंभीर चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
ADVERTISEMENTS
घटना आज अपराह्न करीब ढाई बजे की है। राजस्व उप निरीक्षक जालली के अनुसार द्वाराहाट तहसील अंतर्गत जालली—रानीखेत मोटरमार्ग में ग्राम पड्यूला के समीप पिकप संख्या यूके 04 सीबी 5483 अचानक सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जबकि वाहन खड़ा था और उसमें से सरिया व सीमेंट उतारा जा रहा था। इस हादसे में यह निर्माण सामग्री उतार रहे 58 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र धन सिंह निवासी ग्राम चकचौक, राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र ईड़ा, तहसील द्वाराहाट गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोग उपचार के लिए तत्काल जालली ला रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।