HomeBreaking Newsबड़ा खुलासा : फोटो जर्नलिस्ट दानिश के शव के साथ भी तालिबानियों...

बड़ा खुलासा : फोटो जर्नलिस्ट दानिश के शव के साथ भी तालिबानियों ने की थी बर्बरता, मरने के बाद सर को गाड़ियों से कुचला

ADVERTISEMENTS

फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की मौत के रहस्य से आखिरकार पर्दा उठ गया है। अफगानी सेना के कमांडर बिलाल अहमद ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि दानिश को उस वक्त तालिबानियों ने गोली मारी जब वह कुछ स्थानीय लोगों से बात कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने शव को अपने कब्जे में ले लिया। जब उन्हें पता चला कि दानिश भारतीय है तो उसके शव के साथ भी बर्बरता की और दानिश के सर को गाड़ियों से कुचल क्षत—विक्षत कर दिया गया।

ज्ञात रहे कि दानिश की हत्या के पीछे इससे पूर्व सिर्फ यही बताया गया था कि उनकी हत्या गोली लगने से हुई है। इससे आगे की कहानी किसी को नही पता थी। अफगान सेना के कमांडर बिलाल अहमद ने बताया कि तालिबानियों ने दानिश को गोली मारने के बाद उनके सिर को गाड़ी से कुचल दिया था। जिसका सबसे बड़ा कारण यही है कि तालिबान भारतीयों से नफरत करता है।

उत्तराखंड राज्य में तबादलों का सिलसिला जारी, शहरी विकास विभाग में कई EO इधर के उधर

ज्ञात रहे कि दानिश की गत 16 जुलाई को मौत हो गई थी। इससे पूर्व यही जानकारी साझा की गई थी कि वह अफगान सेना और तालिबान के बीच झड़प में मारे गए थे। दरअसल, यह घटना तब हुई जब पाकिस्तान से लगे स्पिन बोल्डक शहर के बाजार पर अफगान सेना ने दोबारा अपना नियंत्रण करने की कोशिश की थी। इस दौरान तालिबान से अफगान सैनिकों की भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमें एक अफगान अधिकारी के साथ दानिश सिद्दीकी भी मारे गये।

दर्दनाक हादसा : हरियाणा से नैनीताल खींच ले आई मौत, पहाड़ी से गिरा बोल्डर पर्यटक की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल

आपको बता दें कि कमांडर बिलाल अहमद पिछले 5 सालों से अफगान सेना से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि दानिश की मौत का सबको बेहद दु:ख है। तालियबानी जानते थे कि वह मर चुके हैं। उसके बावजूद शव के साथ बर्बरता की गई। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

हल्द्वानी : महिला ने पति सहित ससुरालजनों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

हालांकि तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद इस घटना पर दु:ख जताने का नाटक भी कर चुके हैं। उनका कहना है कि तालिबानी लड़ाकों को पता नही था कि वह पत्रकार हैं। जबकि अब यह सच्चाई भी सामने आ चुकी है कि तालिबानियों ने यह जानने की बाद भी कि दानिश कोई सैनिक नही, बल्कि एक फोटो पत्रकार हैं, उनके शव के साथ भी बर्बरता की।

हल्द्वानी : किराये पर रहने वाले युवक ने पड़ोसी के बच्चे के साथ कर दी शर्मनाक हरकत, कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार

इस घटना से यह भी साफ हो चुका है कि तालिबान की कथनी और करनी में भी अंतर है। दरअसल, विशेषज्ञों का मानना है ​कि तालिबान कोई अनुशासित सेना नही है, बल्कि वह एक निर्मम लड़ाके और योद्धा हैं, जो ​जंग के दौरान किसी किस्म के नियमों और अनुशासन का पालन नही करते हैं। आज ईद के मौके पर भी उन्होंने सीज फायर नही किया है। जिससे यह जाहिर होता है कि तालिबान के लिए मरने—मारने के अलावा ​कोई अन्य बात महत्व नही रखती है।

Uttarakhand Breaking : बहन के साथ घर लौट रहे बालक को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला क्षत—विक्षत शव

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments