HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: बागेश्वर जिले में भी दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर...

Bageshwar News: बागेश्वर जिले में भी दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर उतरे फार्मासिस्ट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला शाखा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। मंगलवार को सीएमओ कायार्यलय पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने नारेबाजी के साथ धरना दिया।

उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति के आवाहन और प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर कार्य बहिष्कार कर रहे फार्मासिस्टों ने कहा कि डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन लंबे समय से फार्मासिस्ट संवर्ग का पुनर्गठन कर पदोन्नति के पदों को बढ़ाने, संवर्ग की राजपत्रित सेवा नियमावली को प्रख्यापित करने, पोस्टमार्टम भत्ते में व्याप्त विसंगति को दूर करने, एसीपी में पदोन्नति पद का वेतनमान, ग्रेड वेतन दिए जाने आदि मांग कर रहा है। लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

संगठन के जिलाध्यक्ष पीएस शाही ने कहा कि कार्य बहिष्कार सुबह आठ से 10 बजे तक दो घंटे का किया जा रहा है। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं बहाल रखीं गई हैं। बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के अग्रिम निर्देश तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर जिला मंत्री केएन धौनी समेत तमाम फार्मासिस्ट मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments