HomeUttarakhandDehradunदेहरादून न्यूज: प्रेमनगर क्षेत्र में पालतू बिल्ली का शिकार करने वाली मानीटर...

देहरादून न्यूज: प्रेमनगर क्षेत्र में पालतू बिल्ली का शिकार करने वाली मानीटर लिजार्ड को वन विभाग की टीम ने दबोचा, जंगल में छोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। यहां के प्रेमनगर क्षेत्र के ठाकुर पुर गांव में रहने वाली अंजलि कुकरेती के घर के आसपास पिछले एक सप्ताह से डेरा डाले बैठी जहरीली गोह को आज पकड़ कर वन विभाग की टीम ने लोगों को भय से राहत दी। वन विभाग की रेस्क्यू टीम के प्रभारी रवि जोशी व उनकी टीम के साथियों ने अब से कुछ देर पहले गोह को बामुश्किल काबू किया और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

पकड़े जाने से पहले गोह ने अंजलि कुकरेती के घर की पालतू बिल्ली को भी अपना निवाला बना लिया था। इसके बाद ग्रामीण काफी डर गये थे। रेस्क्यू प्रभारी रवि जोशी ने बताया कि गोह आमतौर पर जंगलों में पाई जाती है उसका भोजना सड़ा गला मांस ही होता है लेकिन भोजन के अभाव में वह छोटे जानवरों का भी शिकार करती है। गोह यानी मानीटर लिजार्ड एक जहरीला प्राणी है। आज जब उसका रेस्क्यू किया गया तो उसने पकड़े जाने से पहले टीम के सदस्यों की अच्छी खासी दौड़ भाग करवा दी। अंतत: उसे पकड़ा जा सका।

देखें वीडियो

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments