HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: कौसानी को नगर पंचायत बनाने के निर्णय ​की खिलाफत, क्षेत्रवासियों...

Bageshwar News: कौसानी को नगर पंचायत बनाने के निर्णय ​की खिलाफत, क्षेत्रवासियों ने खोला मोर्चा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

कौसानी को नगर पंचायत बनाने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने मोर्चा खोल लिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जनता के हितों की अनदेखी की गई, तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

नगर पंचायत के विरोध में अनासक्ति आश्रम में क्षेत्र के लोगों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि पहले विकास प्राधिकरण लागू कर क्षेत्र के हितों के साथ अनदेखी की गई। अब बिना जनता की राय लिए नगरपंचायत की घोषणा कर दी। यह ग्रामीणों के साथ एक षडयंत्र है। जिसके खिलाफ ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं। क्षेत्र की अधिकांश जनता गरीब है। वह नगर पंचायत बनने के बाद इतने ज्याद टैक्स नही दे सकते हैं।

इससे उनको अपनी रोजी-रोटी चलाना भी मुश्किल हो जाएगा। लेकिन सरकार को इससे कोई लेना-देना नही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द निर्णय वापस नही लिया जाता तो ग्रामीण आर-पार की लड़ाई को मजबूर होंगे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जेसी आर्या ने कहा कि नगर पंचायत नही बनाया जाएगा। जो भी निर्णय लिया जाएगा वह जनता को विश्वास में लेकर किया जाएगा।

इस अवसर पर हरीश रावत, बहादुर सिंह कोरंगा, प्रधान बच्चन आर्या, प्रेमा भंडारी, जगदीश भंडारी, मधु मेहरा, कृष्ण सिंह मेहरा, राम सिंह चौधरी, अर्जुन कठायत, चंदन भंडारी, सुंदर भंडारी, रीता आर्या, सरोज भंडारी, भगवती आर्या, देवकी रावत, कविता भंडारी, भगवती रावत, चंपा कठायत आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments