HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : तहसीलदार के सेवानिवृत्त होने पर लोगों ने दी भावभीनी विदाई,...

किच्छा : तहसीलदार के सेवानिवृत्त होने पर लोगों ने दी भावभीनी विदाई, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS

किच्छा। तहसीलदार महेंद्र सिंह बिष्ट के सेवानिवृत्त होने पर तमाम गणमान्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल को याद किया और उन्हें भावभीनी विदाई दी। तहसील परिसर में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सहगल सहित तमाम गणमान्य लोगों ने सेवानिवृत्त तहसीलदार महेंद्र सिंह बिष्ट का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता लवी सहगल ने कहा कि महेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पालन किया गया और अपने मिलनसार स्वभाव के चलते जनता के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल की।

इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त तहसीलदार महेंद्र सिंह बिष्ट को शाल पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में बिष्ट ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि किच्छा की जनता ने उन्हें अपार स्नेह दिया है और वह हमेशा अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों तथा किच्छा की जनता के ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में एसडीएम विवेक प्रकाश, कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक, सुरेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश दुआ, नितेश बाला, अशोक कुमार, दलजीत सिंह, संजीव पालीवाल, खुशाल सिंह, नसीम अहमद व त्रिलोक सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

किच्छा : इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस व वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments