HomeBreaking Newsलालकुआं न्यूज : ठीक—ठाक सड़क को तोड़कर दोबारा बनाने पर भड़के लोग,...

लालकुआं न्यूज : ठीक—ठाक सड़क को तोड़कर दोबारा बनाने पर भड़के लोग, कहा सरकारी धन का हो रहा दुरूपयोग, ईओ का घेराव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, लालकुआं

पहले से ही ठीक—ठाक सड़क को तोड़ दोबारा सड़क निर्माण करके सरकारी धन का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए अंबेडकर नगर के वाशिंदों ने आज नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी का घेराव किया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

यहां नगर पंचायत परिसर पहुंचे नागरिकों ने आरोप लगाया कि अम्बेडकर नगर वार्ड एक में बनी बिल्कुल ठीक—ठाक आरसीसी सड़क को तोड़कर टाईल्स सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल का घेराव कर उन्हें इस संदर्भ में ज्ञापन भी सौंपा। समाजसेवी मुकेश कुमार और भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता चौहान के सयुंक्त नेतृत्व में दर्जनों अम्बेडकर नगर वासियों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल का घेराव किया।

उन्होंने कहा कि अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर एक में बिल्कुल ठीक आरसीसी सड़क को तोड़कर टाईल्स सड़क निर्माण किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। सड़क निर्माण में सरकारी पैसों का दुरूपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब सड़क ठीक है तो उसे क्यों तोड़ा जा रहा है। यह पैसा किसी अन्य विकास कार्य में लगाया जाना चाहिए। चेतावनी दी कि प्रशासन द्वारा इस कारवाई नही हुई तो सभी लोग आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी, दीपू न्याल, जावेद अली, अमीत कुमार, दीपक कुमार, प्रेमा देवी, लाजवंती देवी, कान्ता देवी, अकिंत वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments