HomeUttarakhandBageshwarसरकार पर भड़के पेंशनर, लंबित मांगों को लेकर भरी हुंकार

सरकार पर भड़के पेंशनर, लंबित मांगों को लेकर भरी हुंकार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। राजकीय पेंशनर परिषद की यहां आयोजित बैठक में लंबित समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने सराकर पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि यदि उम्र के इस पड़ाव में वह एकजुट नहीं होंगे तो सरकार उनकी एक भी समस्या नहीं सुनेगी। संगठन के माध्यम से वह अपने सभी लंबित मांगों को पूरा कराकर ही दम लेंगे। संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराया।

बैजनाथ के एक होटल में शनिवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पेंशरों को गोल्डन कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि उनकी पेंशन से हर महीने कार्ड के नाम पर राशि काटी जा रही है। उन्होंने सरकार से काटी जाने वाली राशि बंद करने या कार्ड का लाभ देने की मांग की।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उन्होंने कहा कि कोविड काल से अभी तक कई पेंशनरों की दो महीने की पेंशन आज तक नहीं मिल पाई है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने सरकार से रुकी पेंशन जारी करने की मांग की है।

सम्मेलन में देहरादून, अल्मोड़ा, पौड़ी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर से 55 पेंशनर पहुंचे। कर्मचारियों ने पेंशनर्स को सरकार द्वारा प्रदत सुविधाओं को सभी तक पहुंचाने का निर्णय लिया। स्वास्थ्य और पेंशन योजना का लाभ सबको मिल सके इसके लिए कार्यकारणी का गठन किया गया।

सेवानिवृत कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के साझा किया और संकल्प लिया कि उम्र के अनुसार आने वाली तमाम समस्याओं को एकजुट होकर सुलझाएंगे। इस मौके पर नरोत्तम प्रताप भट्ट, प्रांतीय महामंत्री, माधवानंद बहुगुणा, मंडलीय संगठन मंत्री उमा देवी, प्रांतीय उपाध्यक्ष, शशि ध्यानी, महावीर सिंह पवार, बीएस गोदियाल प्रांतीय अध्यक्ष, बृज किशोर वर्मा, एमसी कंसेरी, रतन सिंह किरमोलीया, बिशन राम आर्या, नीमा वर्मा, मोहिनी बोरा, तारा सिंह, मोहिनी भट्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments