अल्मोड़ा। केमिस्ट एसोसिएशन की यहां हुई शोक सभा में थाना बाजार स्थित साह मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर किरन साह के पिता भुवन लाल साह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा में वक्ताओं ने बताया कि श्री साह का गत 01 सितंबर को निधन उनके दुगालखोला स्थित निवास में हो गया था। उन्होंने सभी शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में केमिस्ट एसोसिएशन के बीएस मनकोटी, राघव पंत, गिरीश उप्रेती, दीप वर्मा सहित तमाम सदस्य मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


