HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी की पवनदीप कौर ने किया स्कूल...

किच्छा : सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी की पवनदीप कौर ने किया स्कूल टॉप

ADVERTISEMENTS

किच्छा। सीबीएसई बोर्ड ने इंटरमीडिएट के घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में नगर के ग्राम किशनपुर स्थित सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन करते हुए अपना तथा स्कूल का नाम रोशन किया। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सेंट पीटर स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत होने से छात्र-छात्राओं तथा स्कूल प्रबंधन में हर्ष की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पायस मैनेजस ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सीबीएसई द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय की छात्रा पवनदीप कौर ने 96.6%, श्रुति बंसल ने 96.2%, अभिषेक गंगवार ने 95.6%, रचना वर्मा ने 94.8%, माधवी अरोड़ा ने 93.6%, प्रतिभा नारंग ने 93.4%, ट्विंकल बजाज ने 92.6 % तथा मनप्रीत कौर हंसपाल ने 90.4% अंक प्राप्त किए। छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पायस मैनेजस ने खुशी का इजहार करते हुए छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य फादर पायस ने बताया कि छात्र-छात्राओं को संस्कारवान बनाने तथा उच्च शिक्षा प्रदान कर उनका भविष्य उज्जवल बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है और भविष्य में भी छात्र-छात्राओं को अच्छी तथा उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय प्रबंधन संकल्पित है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments