HomeUttarakhandUdham Singh Nagarपन्तनगर : गोरखपुर सांसद एवं अभिनेता रवि किशन से युवा समाजसेवी पवन...

पन्तनगर : गोरखपुर सांसद एवं अभिनेता रवि किशन से युवा समाजसेवी पवन दूबे ने की शिष्टाचार भेंट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

गोरखपुर/पन्तनगर। देश-दुनिया में बड़े-छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से अपनी पहचान बनाने वाले पूर्वांचल के लोकप्रिय अभिनेता और वर्तमान में गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला से प्रदेश के युवा समाजसेवी पवन दूबे ने गोरखपुर स्थित सर्किट हाउस में शिष्टाचार भेंट की। पवन ने बताया कि सांसद रवि किशन जरूरी काम से दो दिन पूर्व दिल्ली चले गये थे, अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा होने के कारण उनको आनन-फानन में काम छोड़ फिर गोरखपुर आना पड़ा, दिन भर की व्यस्तता के बाद रात्रि विश्राम के लिए जब वह गोरखपुर सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी भवन पहुंचे तब उनसे पवन ने शिष्टाचार भेंट की। पवन ने बताया कि समय का आभाव और दिन-भर की व्यस्तता के चलते सांसद रवि किशन काफी थक चुके थे।

इसलिए चर्चा को जल्दी विराम दे दिया गया कहा कि गोरखपुर सांसद रवि किशन द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए और जमीनी स्तर पर जो काम करे जा रहे हैं वह आने वाले समय में गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए रीढ़ की हड्डी साबित होंगे। विदा लेते समय सांसद रवि किशन ने कहा कि आप लोग अपना ख्याल रखिये और कभी भी हमारे लिये कोई भी सेवा का अवसर हो तो जरूर बताइयेगा हमारी तरफ से सहायता देने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पवन के साथ मुलाकात करने वालों में देवेश कुमार दूबे व प्रशांत मिश्रा मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments