HomeUttarakhandAlmoraविडंबना : यहां मत आना, संडे को छुट्टी मनाता है अल्मोड़ा का...

विडंबना : यहां मत आना, संडे को छुट्टी मनाता है अल्मोड़ा का सरकारी अस्पताल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दुर्घटना कभी भी हो सकती है, बीमारी का भी कोई समय नहीं, लेकिन राजकीय जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा की छुट्टी का निश्चित समय है। हर रविवार यहां अवकाश रहता है। यानी छुट्टी के इस दिन अस्पताल आने वाले मरीजों की जिंदगी बचने की कतई भी गारंटी नहीं है। यदि कोई मरीज यहां संडे को आये तो उसे मंडे तक इंतजार करना पड़ेगा।

दरअसल, रेडक्रास सोसाइटी अल्मोड़ा की ओर से भी यह मुद्दा उठाया गया है। संगठन के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने जिला अस्पताल के पीसीएमएस को दिए गये ज्ञापन में कहा है कि जिला अस्पताल अल्मोड़ा में आये दिन मरीजों के साथ लापरवाही हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि रविवार के दिन कोई मरीज आकस्मिक स्थिति में पहुंचता है तो उसका सुधलेवा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर व आस—पास होने वाली दुर्घटनाओं, आकस्मिक स्थिति के अलावा आये दिन बंदर व आवारा कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनायें देखने में आ रही हैं।

मनोज सनवाल ने कहा कि कि यदि रविवार के रोज कोई बंदर या कुत्ते द्वारा काटा मरीज आता है तो उसे रैबीज इंजेक्शन तक नहीं लग पाते हैं और सोमवार को आने की सलाह दी जाती है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मांग करी कि रविवार व अन्य सार्वजनिक अवकाशों के दिन भी अल्मोड़ा के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की व्यवस्था की जाये, ताकि आकस्मिक स्थिति में किसी मरीज के साथ बुरा नहीं हो। इसके अलावा यह भी जरूरी है कि मरीजों को दवा भी अस्पताल व जन औषधी केंद्र में ही उपलब्ध कराई जायें।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments