HomeBreaking Newsकेमू बस में छूट गया यात्री का लैपटॉप व जरूरी दस्तावेजों का...

केमू बस में छूट गया यात्री का लैपटॉप व जरूरी दस्तावेजों का बैग

ADVERTISEMENTSAd

👉 भवाली पुलिस के कांस्टेबलों ने यात्री को सुरक्षित लौटाया

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना। भवाली थाना पुलिस की तत्परता से एक यात्री का गुम हुआ बैग उसे सुरक्षित वापस मिल गया है। बैग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व लैपटॉप भी था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कांस्टेबल पुखराज यादव एवं नीरज कुमार की भवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंची धाम के निकट पनिराम ढाबा पर शांति व यातायात डयूटी लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान कैंची धाम चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल गंगा प्रसाद द्बारा कार्मिकों को सूचना दी गई कि एक यात्री जिनका नाम सचिन श्रीवास्तव है, उनका बैग गुम हो गया है।

यह भी बताया गया कि इस बैग में उनका लेनोवो का लैपटॉप और जरूरी कागजात हैं। यह बैग केमू की बस में छूट गया था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि वह बस कैंची धाम से पनिराम ढाबे की तरफ आ रही है। पुलिस कर्मियों द्वारा सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए कुछ समय पश्चात सामने से आती हुई केमू बस को रोक कर उसकी अच्छे से चेकिंग कराई गई।

बस में यात्री के लैपटॉप व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरे उक्त बैग को प्राप्त कर लिया गया। बैग के मालिक सचिन श्रीवास्तव को बुला कर बैग की पहचान करवाकर सुपर्द किया गया। जिस पर यात्री, पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने नैनीताल पुलिस की सराहना की गई।

कैंची धाम में पर्यटकों की भीड़ नियंत्रित करने की मांग, रूट डायवर्जन से लोकल पब्लिक परेशान

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments