HomeAccidentपहाड़ से गिरी चट्टान से दबा यात्री वाहन, 09 लोगों की मौत...

पहाड़ से गिरी चट्टान से दबा यात्री वाहन, 09 लोगों की मौत की आशंका

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़। आज रविवार को पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के निकट एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पहाड़ से गिरे चट्टान की चपेट में एक बोलेरो कैंपर आ गया। इस भयानक दुर्घटना में चट्टान के नीचे दबने से वाहन में सवार 09 लोगों की मौत की आशंका है।

पहाड़ से गिरी चट्टान

बताया जा रहा है कि धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के समीप पहाड़ी से अचानक चट्टान गिर गई। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक बोलेरो कैंपर चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। दुर्घटना स्थल मालपा और पेलसिती झरने के बीच में बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार आज रविवार दोपहर 1.30 बजे जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को जा रहा था। इस बीच पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर जीप के ऊपर जा गिरा। उक्त वाहन नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल का है। दिक्कत यह है कि हादसे वाली जगह पर कोई भी नेटवर्क काम नहीं कर रहा है। अतएव सूचना के आदान—प्रदान में दिक्कत पेश आ रही है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : लाखों की ज्वेलरी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments