HomeCNE Specialपरवाणू न्यूज : रात दो बजे खुला बॉर्डर, तब तक अफसरों से...

परवाणू न्यूज : रात दो बजे खुला बॉर्डर, तब तक अफसरों से भिड़ते रहे लोग

मदन मेहरा

ADVERTISEMENTSAd Ad

परवाणू। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर शाम से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिससे वाहन चालकों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा जबकि गत रात्रि को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कैबिनेट में पास किए गए आदेश अनुसार हिमाचल की सीमाओं को लगे प्रतिबंध को खोलने के आदेश दे दिए थे। लेकिन पंजाब हरियाणा यूपी चंडीगढ़ एवं दिल्ली जैसे राज्यों से आने वाले लोगों का परवाणू की सीमा पर जमघट लग गया। सीमा पर परेशान लोगों ने बताया कि हम बाकी सभी राज्यों से सीमा को लांघ कर यहां पहुंचे, हमें किसी ने नहीं रोका लेकिन हिमाचल की सीमा पर हमें सुबह से ही रोक लिया गया।


एक संस्था के काम से नैनीताल कारण संस्था के काम से शिमला की ओर जा रहे एक व्यक्ति ने।बताया कि उनको आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। अधिकारियों ने कहा कि हमारे पास नये आदेश नहीं पहुंचे हैं।

पंजाब व अन्य राज्यों से आए लोगों का भी सरकार के प्रति रोष था। मगर अंत में दोपहर 2:00 बजे के बाद बॉर्डर को खोल दिया गया जिससे लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments